NGREGA Payment Check: सभी अपना नरेगा का पैसा ऐसे चेक कर सकते है, आपका कितना पैसा आया

NGREGA Payment Check: सभी अपना नरेगा का पैसा ऐसे चेक कर सकते है, आपका कितना पैसा आया

NGREGA Payment Check: महात्मा गाँधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत देश के अलग-अलग राज्यों के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लाखों मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार सरकार के द्वारा प्रदान किया जाता है।

नरेगा में काम करने वाले मजदुरों को सरकार उनके काम के हिसाब से पैसा सीधा उनके बैंक खाते में जमा करती है। मजदुर को किस काम का कितना पैसा मिला इसकी जारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जाती है।

इस आर्टिकल में हम नरेगा पेमेंट कैसे चेक करें, इसके बारे में डिटेल में जानकारी देंगे। यहाँ बताये गए तरीके से आप भी अपना नरेगा पैमेंट चेक कर सकेंगे। आर्टिकल को अंत तक पढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोगों में इसे शेयर करें।

नरेगा का पेमेंट जानकारी

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम कर रही सभी जॉब कार्ड धारक अपना पेमेंट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते है। यह सारा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होता है।

यानि कि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करके आप आसानी से अपना पेमेंट कितना आया इसको चेक कर सकते है। इसके लिए आपको पूरी प्रक्रिया को जानना आवश्यक है जो यहाँ पर बताई जा रही है।

आपको बता दें कि बहुत सारे लोग ऐसे है जिनको ये पता नहीं है कि नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते है, इसलिए वो ये नहीं पता कर पाते कि उनका नरेगा से कितना पेमेंट मिल रहा है।

नरेगा का पेमेंट 2022

नरेगा पेमेन्ट को ऑनलाइन उपलब्ध करवाने का सरकार का मुख्य उद्देश्य मजदूरों के पेमेंट की जानकारी सार्वजानिक ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है ताकि नरेगा पेमेंट को लेकर पारदर्शिता बनी रहे।

इस प्रकार से देश के सभी राज्यों के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग जिन्होंने नरेगा योजना के अंतर्गत काम किया है वो अपना पेमेंट की जानकारी और किये हुए काम का सारा डाटा नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर देख पाएंगे।

नरेगा योजना के नए आंकड़े 2022

संख्यायोजना से संबंधितआकंडे
1.सक्रिय कामगार15.05 करोड़
2.सृजित एसेट्स6.39 करोड़
3.उत्पादित व्यक्ति – दिवस75.77 करोड़
4.D.B.T लेनदेन5.07 करोड़
5.लाभित परिवार3.29 करोड़
6.वेयक्तिक श्रेणी कामगार1.83 करोड़

नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक कैसे करें

आपको बता दें कि आप सभी नरेगा का पेमेंट घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से आसानी से चेक कर सकते है उसके लिए केवल आपको नीचे बताई गई इस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –

  • सबसे पहले नरेगा का पेमेंट ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नरेगा की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना है। आप यहा क्लिक करके भी आधिकारिक वेबसाईट पर जा सकते है – Click Here
  • अब आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपना राज्य चुनने का विकल्प मिलेगा यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सलेक्ट करना है।
  • अपने राज्य का नाम सलेक्ट करने के बाद दोस्तों आपको अपने जिले का नाम सलेक्ट करना है जैसा कि आप नीचे दी गई फ़ोटो मे देख सकते है।
  • जैसे ही दोस्तों आप अपने राज्य ओर जिले का नाम सलेक्ट करेंगे तो उसके बाद आपकए सामने ब्लॉक लिस्ट ओपन होगी इसमे से आपको अपने ब्लॉक को सलेक्ट करना है।
  • जैसे ही दोस्तों आप राज्य, जिला, ब्लॉक का नाम सलेक्ट करेंगे तो आपके सामने आपके ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों की लिस्ट ओपन होगी आपको अपनी पंचायत को सलेक्ट करना है।
  • अपनी ग्राम पंचायत को सलेक्ट करने के बाद आपके सामने मनरेगा रिपोर्ट देखने के अलग-अलग ऑप्शनस आएंगे आपको नरेगा का पेमेंट चेक करना है इसीलिए यहाँ Consoliodate Report Of Payment To Worker के ऑप्शन को सलेक्ट करे जैसा की आप नीचे दी गई फ़ोटो मे देख सकते है।
  • Payment To Worker के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद दोस्तों आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत की मनरेगा रिपोर्ट खुल जाएगी। यहाँ आपको जॉब कार्ड धारक का नाम, पिता / पति का नाम, कार्य, का नाम, कितने दिन कार्य किया ओर कितने पैसे आपको मिलेंगे इसकी पूरी जानकारी देखने को मिलेगी। इसमे आप अपना नाम खोजकर मनरेगा का पैसा चेक कर सकते है।

नरेगा का पेमेंट से सम्बंधित सवाल-जवाब

मनरेगा का पूरा नाम क्या है?

मनरेगा का पूरा नाम महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम है जिसको अंग्रेजी में Mahatma Gandhi National Rural Employment Act कहा जाता है।

नरेगा का पैसा ऑनलाइन चेक कैसे करे?

 नरेगा का पैसा कब आया व कितने दिन का कार्य करने का कितना पैसा आया है इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर संबंधित जानकारी भरकर आसानी से ऑनलाइन पूरी जानकारी चेक कर सकते है।

Narega (नरेगा) का पैसा कब आता है?

नरेगा का पैसा श्रमिक के द्वारा नरेगा मे कार्य करने के बाद नरेगा मे कार्य करने वाले श्रमिक के सीधे बैंक अकाउंट मे भेज दिया जाता है।

Narega (नरेगा) पेमेंट लिस्ट कैसे देखे?

नरेगा पेमेंट की लिस्ट कैसे देखें इसके बारे में इस आर्टिकल में हमने विस्तृत जानकारी दी है। इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आप नरेगा पेमेंट लिस्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *