Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2022: सुकन्या योजना में मिलता है इतना ब्याज, ऐसे खोले SSY खाता

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate 2022 सुकन्या योजना में मिलता है इतना ब्याज, ऐसे खोले SSY खाता
Join WhatsApp Group                                 JOIN NOW
Join Telegram Channel                               JOIN NOW

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate: सुकन्या योजना में मिलता है इतना ब्याज, ऐसे खोले SSY खाता. माता-पिता को अपने बच्ची की पढ़ाई व शादी के खर्च को लेकर चिंता रहती है। इसके लिए वो शुरू से ही पैसे को निवेश करने के रहते ढूंढते रहते है।

सुकन्या समृद्धि योजना बेटी की पढ़ाई व शादी के चर्च के लिए निवेश के लिए सबसे बेहतरीन योजना है जिसमे निवेश करने के बाद माता पिता को अपनी बेटी के लिए होने वाले खर्च की चिंता करने की बिलकुल आवश्यकता नहीं होगी।

सुकन्या समृद्धि योजना में उच्च ब्याज दर तो मिलती ही है साथ में टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक छूट मिलती है तो है ना यह सबसे फायदे वाली योजना। इस आर्टिकल में हम सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर व सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खोलें इस पर जानकारी देने वाले है।

Sukanya Samriddhi Yojana Details

सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार के द्वारा बालिकाओं के हित में शुरू किया। लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम होने पर यह खाता खोला जा सकता है।

खाता खोलने की तिथि से 21 वर्ष बाद या 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बालिका की शादी के समय (विवाह की तारीख से 1 महीने पहले या 3 महीने बाद) तक इस खाते की maturity पूरी होगी और इस close करवाया जा सकता है।

सुकन्या योजना के तहत खोले गए खाते पर 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है। लेकिन लड़की की उम्र 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद या दसवीं कक्षा पास करने के बाद अपनी पढ़ाई करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 50% धनराशि निकाल सकती है।

यह धनराशि कन्या या माता पिता/कानूनी अभिभावक द्वारा एक साथ या किस्तों में निकाली जा सकती है। परंतु 1 वर्ष में एक ही बार ही और अधिकतम 5 सालों तक किस्त में धनराशि निकाली जा सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate

आपको बता दें कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले गए खाते पर मिलने वाली ब्याज दर को 8.4% से घटाकर 7.6% कर दिया गया है लेकिन यह ब्याज दर भी एक बहुत अच्छी ब्याज दर है। ब्याज को प्रतिवर्ष चक्रवर्ती ब्याज के हिसाब से जोड़ा जायेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana Documents Required

  • माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र (जिनके द्वारा खाता संचालित किया जाता है)
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र,
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • अभिभावक के पासपोर्ट साइज फोटो
  • बालिका के पासपोर्ट साइज फोटो

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खोलें?

सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए आप अपने नजदीकी डाक घर को विजिट कर सकते है या फिर किसी भी सरकारी या निजी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने के लिए आप सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर बैंक में जाए व बैंक कर्मचारी से इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही इस खाते को खुलवाए।

इस योजना से आपको अधिकतम 63 लाख रुपये तक का maturity amount आपको मिलने वाला है। जल्दी से अपने अपनी बच्ची के नाम पर नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर यह खाता खुलवाए और निश्चिंत हो जाए।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Calculator

सुखान्या समृद्धि योजना Interest Calculator की मदद से आसानी से ब्याज व मेचुरिटी अमाउंट का पता लगा सकते है जिससे की आपको निवेश करने में आसानी होगी। interest calculator की मदद से आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपको कितने पैसे प्रतिवर्ष निवेश करने पर कितना ब्याज मिलने वाला है और खाते की अवधि पूरी होने पर आपको कितनी धनराशि मिलने वाली है।

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता न्यूनतम व अधिकतम डिपाजिट

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले गए खाते में न्यूनतम रुपये 25​0/- और अधिकतम रुपये 1,50,000/- एक वित्तीय वर्ष में जमा किये जा सकते है। बाद में 50/- रुपये के गुणकों में जमा एकमुश्त जमा किया जा सकता है, एक महीने में या एक वित्तीय वर्ष में पैसे जमा करने की संख्या की कोई सीमा नहीं है।

Sukanya Samriddhi Yojana Benefits

  • बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि खाता खुलेगा
  • माता-पिता को बेटी की पढाई व शादी पर होने वाले खर्च में सहायता मिलेगी।
  • भारत में पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक में बालिका के नाम पर केवल एक ही खाता खोला जा सकता है।
  • यह खाता एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए खोला जा सकता है। बशर्ते जुड़वां/तीन बार लड़कियों के जन्म के मामले में दो से अधिक खाते खोले जा सकते हैं।
  • खाता न्यूनतम प्रारंभिक जमा रुपये 250 के साथ खोला जा सकता है।
  • जमाराशियां आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कटौती के लिए पात्र हैं।
  • बालिका के वयस्क होने तक खाते का संचालन अभिभावक द्वारा किया जाएगा

अन्य सरकारी योजनायें

Sukanya Samriddhi Yojana FAQs

1. सुकन्या समृद्धि योजना खाते में ब्याज दर कितनी मिलेगी?

वर्तमान में, इस योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate) की ब्याज दर 8.4% से घटाकर 7.6% कर दी गई है और इसे वार्षिक आधार पर संयोजित किया जाता है। नई ब्याज दरें 01-04-2020 से लागू हुई है।

2. सुकन्या समृद्धि खाता अधिकतम कितनी लड़कियों के लिए खुलवाया जा सकता है?

यह खाता एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए खोला जा सकता है। बशर्ते जुड़वां/तीन बार लड़कियों के जन्म के मामले में दो से अधिक खाते खोले जा सकते हैं।

3. सुकन्या समृद्धि खाते में एक वर्ष में कितने पैसे जमा कर सकते है?

एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा रु. 250 और अधिकतम जमा रुपये तक किया जा सकता है। एक वित्त वर्ष में एकमुश्त या कई किश्तों में 1.50 लाख (50 रुपये के गुणक में)।

4. सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम 250 रुपये जमा नहीं करने पर क्या होगा?

यदि न्यूनतम जमा 250 रु. एक वित्तीय वर्ष में खाते में जमा नहीं किया जाता है, खाते को डिफॉल्ट खाते में माना जाएगा। डिफॉल्ट किए गए खाते को खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष पूरे होने से पहले न्यूनतम रु. 250 + रु. प्रत्येक चूक वर्ष के लिए 50 डिफ़ॉल्ट का भुगतान करके पुनर्जीवित किया जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana Important Links

Sarkari Naukri Telegram ChannelJoin Now
Sarkari Naukri WhatsApp GroupJoin Now
Home PageVisit

अंतिम शब्द – तो दोस्तों ये थी सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी। उम्मीद है आपके लिए यह जानकारी उपयोगी रही होगी, आर्टिकल को अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों में शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना की जानकारी मिले।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *